फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर किसी भ्रम में न रहें मुसलमान: हैदर अब्बास

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी महिला कॉलेज परिसर में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें नागरिकता संशोधन विधेयक के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि सीएए को लेकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है। भारत के मुसलमानों को इस कानून से कोई खतरा नहीं है। यह कानून उन शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है, जो कई वर्षों से भारत में आकर रह रहे हैं। मोदी सरकार से किसी को डरने की जरुरत नहीं है। गोष्ठी में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो.साकिब, मो.आसिम अली, नजमी जौनपुरी, अजहर गुलाब, बादशाह रिजवी, मो.फैज, मनीष सेठी, शहान अहमद, मिर्जा हुमायूं, रिजवान खान, इफ्तेखार रुसी आदि मौजूद रहे। संचालन इमरान खान ने किया। उधर, मुफ्तीगंज बाजार स्थित महात्मा गांधी शहीद चबूतरे पर मंडल उपाध्यक्ष आलोक राय की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए भ्रम फैला रहे हैं। देश विरोधी नारे लगवाकर हिंसा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। इस अवसर पर डॉ.पवन कुमार राय, दिनेश चंद्र मौर्य, शीतला प्रसाद, शिवकुमार, विकास गुप्ता, त्रिभुवन मौर्य, अवधेश सेठ, विनोद मिश्र, श्यामलाल यादव, प्रमोद कुमार, मनोज मोदनवाल, प्रदीप प्रधान आदि मौजूद रहे। संचालन धर्मेंद्र कुमार नागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें