फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटला माता मंदिर केस: अब 27 फरवरी को होगी सुनवाई, बहस के दौरान अटाला मस्जिद को बताया है मंदिर

Sat, 21 Dec 2024 12:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

अटला माता मंदिर केस में अब 27 फरवरी को सुनवाई होगी। इस मामले में पूर्व में वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बहस के दौरान अटाला मस्जिद को अटला देवी मंदिर बताया है, जिसका निर्माण कन्नौज के राजा जयचंद राठौर ने करवाया था। 
विज्ञापन
मस्जिद को अटाला माता मंदिर बताने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुज कुमार जौहर की अदालत में अटला माता मंदिर केस में सुनवाई अब 27 फरवरी को होगी। वादी ने कोर्ट के आदेश पर मुनादी और समाचार पत्र में नोटिस प्रकाशित कराकर पत्रावली में दाखिल करा दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तिथि नियत की थी। वादी पक्ष उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बहस के दौरान अटाला मस्जिद को अटला देवी मंदिर बताया है, जिसका निर्माण कन्नौज के राजा जयचंद राठौर ने करवाया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट में अटला देवी मंदिर के कई फोटोग्राफ दिए गए हैं, जिनमें शंख, त्रिशूल, षटदल कमल, गुड़हल के फूल, बंधन बार आदि शामिल हैं। इन्हें हिंदू शिल्पकला माना जाता है।

अटाला मस्जिद की जमीन राजस्व अभिलेखों में जामा मस्जिद के नाम से दर्ज है, जिसकी वर्तमान मालिक केंद्र सरकार है। अटाला मस्जिद का वक्फ एक्ट 1995 की धारा 4 के अनुसार आज तक सर्वे नहीं हुआ, जिसके कारण उनके केस पर वक्फ कानून लागू नहीं होता। अटाला मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन संरक्षित स्मारक है, जिसके कारण केस पर पूजा स्थल अधिनियम 1991 लागू नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें