फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम

Sun, 11 Jun 2017 01:03 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
health - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
स्थानीय तहसील के नरहन गांव के एक परिवार में फैले डायरिया से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। डायरिया के प्रकोप की खबर अखबारों में छपने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम मौके पर पहुंची। घरों के आस पास नालियों कुएं आदि में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करावा। लोगों को जिंंक की गोलियां और ओआरएस का पैकेट बांटे गए। पानी को खौलाकर उसे ठंडा करने के बाद पीने की सलाह दी गई। उधर, गांव निवासी सुभाष मौर्य की बहन अनीता (22) और बेटी रेखा (20) की 10 जून को एक साथ शादी तय थी। दोनों बेटियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार के सभी सदस्य और कुछ रिश्तेदार भी बीमार हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों की शादी ऐन मौके पर टाल दी गई।
विज्ञापन

नरहन गांव निवासी सुभाष मौर्य की बहन और उनकी बेटी की एक साथ शादी 10 जून को तय थी। सुभाष की बहन अनीता की शादी के लिए आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के मरहटी गांव से बारात आनी थी जबकि उनकी बेटी रेखा की शादी के लिए शाहजहांपुर जिले के कटरा से बारात आनी थी। घर में एक सप्ताह पहले से ही शादी के लिए रिश्तेदार जुटने लगे थे।
बुधवार की रात में घर में दाल चावल और सब्जी बनी थी। परिजनों की माने तो रात में खाना खाने के कुछ देर बाद ही एक एक कर के बच्चे उल्टी दस्त से पीड़ित होने लगे। शनिवार तक कुल 16 लोग डायरिया से पीड़ित हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डा. पंकज पवन, डा. अशोक सोनकर, फार्मासिस्ट अशोक कुमार त्रिपाठी, स्वास्थ्य पर्वेक्षक चन्द्र बहादुर, स्टाफ नर्स मीना, सन्तोष यादव, आशीष पूरी टीम के साथ नरहन गांव में पहुंच गए। टीम ने सुभाष मौर्य के अलावा अन्य घरों में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बाटीं। साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य रहने के टिप्स भ्‍ाी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें