फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य व्यवस्था हुई बेपटरी मरीजों का नहीं हो पा रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में इन दिनों सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हुई है। इसके चलते मरीज जिला अस्पताल में आकर इलाज करा रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन साढ़े सात सौ से एक हजार से अधिक मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। मौसमी बीमारी, डेंगू, मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को जिला अस्पताल आना पड़ रहा है। अकेले जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में 746 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह संख्या त्योहार के चलते कम रही। सोमवार को करीब 1100, मंगलवार को 1050 मरीज दिखाने आए थे। ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, मलेरिया और टायफाइड और डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों का अभाव, जर्जर भवन व स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, नेत्र परीक्षक, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय, नर्सिंग स्टाफ, स्वीपर की कमी हुई है। कुछ केंद्रों पर पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें