जौनपुर। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत 19 से 27 जनवरी तक अभियान शुरू होगा। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के 677205 बच्चों को दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 1925 बूथ बनाए गए हैं। 5775 वैक्सीनेटर की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.नरेंद्र सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को सुबह 9 बजे बूथ दिवस अपराह्न 4 बजे तक चलाया जाएगा। छूटे हुए बच्चों को 20 से 24 जनवरी तक783 टीम कुल 724105 आवासों को आच्छादित कर दवा पिलाएगी। सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय ने बताया कि पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए अभियान की सतत निगरानी की जा रही है। सभी अभिभावक इसमें सहयोग करें और बच्चों को दवा की खुराक अवश्य पिलाएं।