फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर स्वास्थ्य इकाई शाखा के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। स्थानांतरण के विरोध में दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व डिप्लोमा फार्मासिस्ट के अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार स्थानांतरण में पूरी तरह से पारदर्शिता नहीं बरत रही है। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। मांगों को लेकर 30 जुलाई तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। केंद्रीय नेतृत्व इस मामले में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसमें जिले के सभी कर्मचारी पूरी तरह से भागीदारी करेंगे। इस मौके पर संघ के संरक्षक कौशल त्रिपाठी, डा. अजय कुमार सिंह, गुलाब चंद यादव, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें