फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। संस्कृति अनुभाग लखनऊ के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद स्तर पर ‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’ का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन जनपद के लगभग 10 मंडली दलों ने विभिन्न विधाओं पर प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को निर्णायक मंडल की ओर से ए, बी और सी श्रेणी दिया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के सदस्य सुबास विशोई संगीत विभागाध्यक्ष टीडी कालेज, ज्योति श्रीवास्तव शिक्षक खेतासराय, नरेंद्र पाठक टीडी कालेज संगीत विभाग की उपस्थिति में किया गया। कलाकारों में लोकगीत और भजन में अवनीश तिवारी, गुलाब राही, सपला शर्मा, संगीता बिंद और गुरैनी जूनियर हाईस्कूल शाहगंज के बच्चे वंदना, गरिमा, हेमा, अर्चिता, नेहा, छाया, अनुष्का, अंजलि, रेशमा, अशिंका, सुधा, नीलम, अंजलि, श्रद्धा, खुशी महक, खुशबू, श्याम प्रिया, पलक सोनम, सलोनी ने अपनी प्रस्तुती दी। जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के अवनीश यादव, सुमित सिंह, अतुल शुक्ला, शशिकान्त यादव, पवन कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें