फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा हुआ सतर्क,प्रधानों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड की संभावित चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि बाहर से आने वाले लक्षण युक्त लोगों की किसी भी सीएचसी और पीएचसी पर जांच करा दें। यदि किसी में सर्दी जुकाम और बुखार के लक्षण मिल रहे हैं तो उसकी जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। विगत दिनों कोरोना के मरीजों की घटती संख्या को देख कई नियमों में छूट दे दी गई थी। जिसके चलते लोग भयमुक्त होकर बाजार, माल या फिर अस्पताल तक बिना मास्क के पहुंचने लगे थे। चिकित्सकों का मानना है कि इससे खतरा अधिक बढ़ सकता है। जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को डाक्टर मास्क लगाने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें