फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की संभावित चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सतर्क

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की बैठक करते डीएम मनीष कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड के संभावित चौथे लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि बाहर से आने वाले लक्षणयुक्त लोगों की किसी भी सीएचसी और पीएचसी पर जांच करा दें। यदि कोई किसी में सर्दी जुकाम और बुखार के लक्षण मिल रहे हैं तो उसकी जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विगत दिनों कोरोना के मरीजों की घटती संख्या को देख कई नियमों में छूट दे दी गई थी। इसके चलते, लोग भयमुक्त होकर बाजार, माल या फिर अस्पताल तक बिना मास्क के पहुंचने लगेंगे। चिकित्सकों का मानना है कि इससे खतरा अधिक बढ़ सकता है। जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को डाक्टर मास्क लगाने की हिदायत दे रहे हैं।
55 लोग हो चुके हैं संक्रमित
जौनपुर। जिले में दो जून से कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या 55 पहुंच गई है। कोविड संक्रमण के संभावित चौथी लहर को देखते हुए सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जिला मुख्यालय के साथ सीएचसी पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दे दिया गया है। अभी करीब 1500 सैंपलिंग कराई जा रही है। जांच की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। जांच की सुविधा जिले भर उपलब्ध है। किसी को कहीं परेशानी न उठानी पड़ेगी। कोविड के संभावित संक्रण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से एलर्ट हो गया है। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़कर प्रधान को जिम्मेदारी सौंप दी जाए ताकि बाहर से आने वाले लक्षणयुक्त लोगों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

एमसीएच विंग में 18 को होगा माकड्रील
जौनपुर। कोविड की संभावित चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। डाक्टर और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए 18 जून को जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में माकड्रील कराया जाएगा ताकि किसी भी तरह की आपदा के समय मरीजों की सुरक्षा और उनका देखभाल किया जा सके। लोगों को मास्क लगाने के साथ ही अन्य सावधानी बरतने का निर्देश दिया जा रहा है। पिछली बार संक्रमण के दौरान जिले में करीब 34710 कोविड संक्रमित थे।
कोविड के संभावित चौथी लहर को देखते हुए एलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सावधान किया रहा है। शहर लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने की व्यवस्था की जा रही है। बचाव के साथ लोगों को बाहर निकलने की नसीहत दी जा रही है। - डा. जिलाउलहक, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें