बदलती दिनचर्या, भागमभाग और तनाव भरी जिंदगी में सेहत की फिक्र ने सभी लोगों को रविवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के लिए विवश कर दिया। हर घर और गली से निकले लोग शिविर की ओर जाने वाली सड़क पर कारवां का हिस्सा बन गए। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं के साथ-साथ नौजवानों तो पहुंचे ही। इसमें बच्चों का उत्साह भी कमतर नहीं था। जिले भर में शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित योग शिविरों में जनसमूह उमड़ पड़ा।
शहर के टीडी कालेज के एनसीसी परेड ग्राउंड पर आयोजित शिविर के लिए मैदान छोटा पड़ गया। योग शिक्षकों ने लोगों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज, केराकत तहसील मुख्यालयों के अलावा ब्लाक और गांव स्तर पर भी योग शिविर में लोगों ने आसन किया। प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित रूप से व्यायाम करके हम अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं।
टीडी कालेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में प्रशिक्षक कमला शंकर पांडेय, एसपी सिंह और राम आसरे ने अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी का अभ्यास कराया। सांसद डा. केपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु स्वामी रामदेव को विश्व स्तर पर योग का बढ़ावा देने पर बधाई दी। इससे पहले, पूर्व कुलपति प्रो. कीर्ति सिंह, प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह, दुष्यंत सिंह, डा. रमाशंकर पांडेय, सरदार सिंह नेकार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक डा. अरविंद कुमार सिंह ने आभार जताया।
टीडी कालेज परिसर में एनसीसी बटालियन का सामूहिक योगा अभ्यास कराया गया। एनसीसी के तीनों यूनिट के कैंडेटों को अचल हरि मूर्ति, लाल बहादुर यादव ने योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डा. यूपी सिंह ने कैंडेटों के साथ योग किया। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में धनश्याम दास के बगीचे में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर, महेंद्र कुमार, केबी यादव, हेमंत कुमार, चंद्रसेन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन कृष्ण मुरारी ने किया।
एसएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मधुलिका सिंह की देखरेख में छात्रों को योग किया।
जय मां दुर्गा विद्यालय में प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन हुआ। मड़ियाहूं पीजी कालेज में डा. एसके सिंह ने योगा अभ्यास कराया। प्राचार्य डा. लालजी त्रिपाठी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज सिंगरामऊ परिसर में मृगेंद्र सिंह की देखरेख में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक ब्रह्मदेव पाठक और अभय सिंह ने योगाभ्यास कराया।
सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ में योग प्रशिक्षक चंद्रसेन सिंह ने योग की जानकारी दी। साहू धर्मशाला में दीपचंद्र दास ने योग की जानकारी दी। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से आयोजित योग शिविर में बड़ी में लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की ओर से मैहर देवी मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक जय सिंह गुहिलौत ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। आरएन टैगोर स्कूल में प्रबंधक डा. पीके सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। सतहरिया संवाददाता के मुताबिक, मुंगराबादशाहपुर के मां गायत्री शक्तिपीठ परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।
उधर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय हाल में योग प्रशिक्षक सतीश सेठी एवं अमित आर्य ने आसन का संगीत के साथ प्रदर्शन किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. बीबी तिवारी, एनएसएस समन्वयक डॉ. एम हसीन खान ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा. मनोज मिश्र, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. एसपी तिवारी, डा. सुधीर उपाध्याय, डा. विवेक पांडेय, डा. इंद्रेश आदि मौजूद थे। डा. वीडी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डा. एचसी पुरोहित ने किया।
डोभी संवाददाता के अनुसार, पतरहीं बाजार में आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक हरिश राम ने योगा कराया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दीपचंद राम, जिला उपाध्यक्ष डा. नितेंद्र सिंह, शंभू नरायन सिंह, गोपाल सिंह, निरंजन यादव, विशंभर गुप्ता, उमाशंकर सिंह, मूलचंद मौर्य सहित आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम में बयालसी इंटर कालेज जलालपुर के प्रांगण में प्रधानाचार्य डा.अनिल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन हुआ।