फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय प्रताप अध्यक्ष और यतेंद्र महामंत्री निर्वाचित

Sun, 21 Jun 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के चुनाव में विजय प्रताप सिंह अध्यक्ष और यतेंद्र कुमार यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चुनाव के बाद शाम को परिणाम भी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


विजय प्रताप सिंह को 81 मत मिले जबकि पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव को 51 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए यतेंद्र यादव को 84 मत मिले। जबकि पवन कुमार मौर्य 47 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए

 अशोक कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। उन्हें 89मत मिले। मो. मोइन को 41 मत प्राप्त हुए। कनिष्ट उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत यादव निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद के लिए मो. मासूम 87 मत पाकर विजई घोषित हुए। कृष्ण कुमार सिंह
विज्ञापन


 को 44 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए सदानंद प्रजापति 93 मत पाकर विजई घोषित हुए 39 मत पाकर विनोद कुमार सोनकर दूसरे स्थान पर रहे। क्रीड़ा मंत्री पद के लिए 76 मत पाकर पंकज यादव विजई हुए। 52 मत पाकर संतोष दयाल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें