फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से प्रधानाध्यापक की मौत, रसोइयां झुलसी

विज्ञापन
09- सरपतहां क्षेत्र के भेला गांव में करंट लगने से प्रधानाध्यापक की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के जमौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को सुबह करंट की चपेट में आने से प्रधानाध्यापक कृष्णकुमार मिश्र की मौत हो गई जबकि रसोइया सुनीता देवी (65) गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जमौली के प्रांगण में स्थित दुर्गा मंदिर पर गांव वालों ने दुर्गा पूजा पंडाल सजाया है। विद्युत झालरों की सजावट की गई। इसके लिए ग्रामीणों ने दूर से नंगे तार के सहारे बिजली खींची है। सुबह करीब दस बजे रसोइया सुनीता देवी पानी लेने के लिए हैंडपंप पर जा रही थी। जमीन पर गिरे विद्युत प्रवाहित तार पर उसकी नजर नहीं गई और वह उसकी चपेट में गयी। सुनीता को छटपटाता देख उसे बचाने के लिए प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार मिश्र दौड़कर पहुंच गए। उन्होंने सुनीता को तो बिजली के तार से अलग कर दिया लेकिन खुद तार में से चिपक गए। गांव के लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। रसोइयां सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भी भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें