जलालपुर। थाना क्षेत्र के पुरेव गांव में संदीप पटेल (30) का शव घर से 50 मीटर दूर स्थित उसी के मुर्गीफार्म में रविवार को फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि युवक का एक दिन पहले मां से विवाद हो गया था। मां के सिर में चोट लग गई, जिला अस्पताल में भर्ती है।
परिजनों के मुताबिक संदीप एक दिन पहले किसी बात से नाराज होकर 65 वर्षीय मां लड़ाई कर लिया था। इस दौरान मां के सिर में चोट लग गई थी, इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद तनाव में आ गया। उधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।