फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धूमधाम से मनाया गया हजरत अली का जन्म दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसलमानों के चौथे खलीफा व शिया के पहले इमाम हजरत अली (अ.स.) का जन्म दिवस रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। नगर के शाही किला गेट पर शाम को पेश इमाम शिया जामा मस्जिद मौलाना महफूजुल हसन खां के नेतृत्व में केक काटा गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दिया। मौलान महफूजुल हसन ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.) के दामाद अमीरूल मोमनीन हजरत अली (अ.स.) का जन्म विश्व विख्यात खानए काबा में इस्लामी माह की 13 रजब को हुआ था। हजरत अली ही एक मात्र शख्यित थी जिनका जन्म खानए काबा में हुआ। उनकी बहादुरी, जाबांजी, वफादारी, इंसाफ पसंदी, शराफत, सब्रा व कुर्बानी की ऐसी मिसाल दुनियां में कहीं नहीं देखने को मिलती है। नमाज के बाद महफिल का दौर शुरू हुआ। जिसमें शायरों ने अपने कलाम पेश कर मौला अली की शान में कसीदे पढ़े। इस मौके पर सैयद शाहदाउल हसन, माजिद हसन आदि मौजूद रहे। किला गेट पर लोगों में फल, मिठाईयां, बच्चों में कापियां, पेंसिल सहित अन्य समाग्रियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: गौराबादशाहपुर के बमैला मोहल्ले में रविवार को सैयद मेहदी हसन रिजवी एडवोकेट करबलाई की जानिब से एक महफिल का आयोजन हजरत अली अलैहिस्सलाम की वेलादत के मौके पर किया गया। इस दौरान मास्टर सैयद जमीर हसन, सैयद तौकीर हसन, सैयद रजा मेहदी, महकश बमैलवी, काशान रिजवी, असद अली, हसन रजा, सैयद परवेज हसन आदि शायरों ने हजरत अली अलैहिस्सलाम की शान में कसीदे व रोबाईयां पढ़ी। महफिल का सिलसिला देर रात तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें