फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Fri, 30 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के कोदहूं स्थित विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कालेज में आयोजित हिंदी-अंग्रेजी निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सम्मान से मेधावी चहक उठे।
विज्ञापन


निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में निशिता तिवारी, गोपाल केसरी, भास्कर पांडेय, काजल केसरी, कौशल त्रिपाठी, अद्यांत त्रिपाठी, मादिहा जावेद, कशिश सिंह, अलीशा श्रीवास्तव आदि प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य पंकज खन्ना और डायरेक्टर सूर्य प्रकाश पांडेय ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नेशनल साइंस परीक्षा में उत्तीर्ण उत्कर्ष तिवारी और अभिषेक चौरसिया को भी सम्मानित किया गया।

श्रेया पटवा, उर्वशी सिंह, अनमोल यादव, वेदांत यादव आदि के प्रस्तुत गीतों पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। विद्यालय के कर्मचारी दयाशंकर यादव ने सबसे निराला हमारा देश...गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थापक आरएस पांडेय, चेयरमैन फूलचंद पांडेय, सुभाष पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अखिलेश शुक्ला, आरके तिवारी, मोनिका घोष, नागेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें