फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Tue, 26 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
उर्दूबाजार स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों पर दर्शन पूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐतिहासिक मंदिरों पर महादेव के जलाभिषेक के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु और कांवरिए पहुंचे। भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।  
विज्ञापन


ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव की गूंज से भोले बाबा के धाम गूंजते रहे। मंदिरों में रुद्राभिषेक और शिव पुराण का पाठ भी हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी मुस्तैद थी। शहर के रासमंडल मोहल्ला स्थित उमेशोनाथ मंदिर में फू ल-माला और रंग-बिरंगी झालरों से मंदिर परिसर सजावट की गई है।

भोर से ही श्रद्धालु ऐतिहासिक मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। उमेशोनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और शिव पुराण का पाठ भी हुआ। दाऊजी मंदिर, पांचो शिवाला, गोकुलघाट स्थित शिव मंदिर, जागेश्वर मंदिर, मैहर देवी मंदिर समेत सभी मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन


सुजानगंज स्थित ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में सावन के पहले सोमवार को करीब 35 हजार शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव धाम में महादेव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। धर्मापुर शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

शहर के सिटी स्टेशन स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर में स्थापित शिव लिंग के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। त्रिलोचन महादेव मंदिर में भोर से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लग गई थी। मंदिरों में सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात थीं।

कांवरियों की भीड़ से वाराणसी-जौनपुर हाईवे भी गुलजार रहा। चंदवक बाजार स्थित चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर, बाबा बेलनाथ मंदिर, भगवान वाराह मंदिर, जगा ब्रह्म बाबा परिसर स्थित शिव मंदिर समेत तमाम शिवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें