फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नेशनल सिविल स्पोर्ट्स में विनय का चयन होने पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी वर्ग के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता के एथलेटिक्स वर्ग में चयन होने पर विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विनय यादव को बधाई दी। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनय यादव मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स वर्ग में लांग जंप और गोला फेंक के लिए चयनित किए गए। विनय यादव ने बताया कि वह इस साल राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित किए गए हैं। इसके पहले साल 2025 में मध्य प्रदेश में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के नेशनल लेवल पर हाई जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया था। नेशनल लेवल पर सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयन होने पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई दी। कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें