फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 11 सितंबर को होगा दीवानी अधिवक्ता संघ का चुनाव, 12 को होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ का चुनाव 11 सितंबर को संपन्न होगा। 12 सितंबर को मतगणना होगी यह जानकारी चुनाव अधिकारी ने दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रथम दिन 57 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। दूसरे दिन 19 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। 76 अधिवक्ताओं ने अब तक नामांकन किया है। अध्यक्ष, मंत्री सहित 15 पदों पर चुनाव होना है। 11 सितंबर को मतदान सुबह 9 से 5 शाम बजे तक होगा। बीच में 1 घंटे का मध्यावकाश होगा। मतदान के लिए अधिवक्ता संघ का पहचान पत्र, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से जारी सीओपी पहचान पत्र लाना आवश्यक है। मतगणना 12 सितंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे से होगी। बीच में एक घंटे का मध्यावकाश होगा। चुनाव, मतदान तथा मतगणना की अवधि में कोई प्रत्याशी अथवा उनके समर्थक अथवा मतदाता किसी प्रकार का व्यवधान, हस्तक्षेप या बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे। इससे सुचारू रूप से चुनाव संपन्न हो सके। यह जानकारी चुनाव अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता व गौरी शंकर मिश्रा ने दिया। सभी प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें