फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमत जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली

Sun, 05 Apr 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमत जयंती पर शनिवार को जिले भर में विशेष पूजन का आयोजन हुआ। संटक मोचन मंदिर कार्य सेवा समिति कोतवाली की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़ा के साथ निकली शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया। मंदिरों में देर शाम तक प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


शहर कोतवाली परिसर स्थित मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चहारसू, सद्भावना पुल, ओलंदगंज से वापस लौट कर मंदिर परिसर पहुंची। हाथी, घोड़ा के साथ भजन कीर्तन करते हुए लोग चल रहे थे। रविवार को शाम के समय भंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस मौके पर गप्पू माली, पंकज द्विवेदी, नंद किशोर, विजय केडिया, लीटिल सिंह, अजय साहू, संतोष मोदनवाल, नवनीत, विकास, आनंद आदि मौजूद रहे।

सिकरारा: क्षेत्र के अजोसी मंदिर परिसर  लिए 51 कर्मकांडी विद्वानों ने जन कल्याण के लिए अनुष्ठान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अहुति दी। उत्तर कांड रामायण का पाठ हुआ। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में पूजन के लिए भीड़ जुटने लगी थी। दूर-दूर से लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार चढ़ावा चढ़ाया तो कुछ ने मन्नतें मांगी। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। वहीं शाम को आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  चंद्र ग्रहण के कारण के विशेष अनुष्ठआन हुआ। प्रधान सेवक गोरखनाथ की देखरेख में सभी अनुष्ठान को पूरा कराया गया। 
विज्ञापन


उधर, प्रेमराजपुर स्थित मारुति नंदन मंदिर परिसर में हनुमत जयंती धूमधाम से मानई गई। शाम को बड़ी संख्या ने लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें