राजकीय निर्माण निगम के अभियंता आरएन यादव और ले आउट के अभियंता मनीष तिवारी की देखरेख में शनिवार को तीन भवनों के लिए ले आउट की तैयारी शुरू हुई।
कताई मिल के गेट के सामने अस्पताल बनेगा। 130 मीटर लंबा और 90 मीटर चौड़ाई में बनने वाले इस अस्पताल के लिए सीमांकन किया गया। गेट नंबर दो के सामने प्रशासनिक भवन और प्रोडक्शन हाल की जगह मेडिकल कालेज का मुख्य भवन बनेगा। मेडिकल कालेज के दो मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
परिसर की सफाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सफाई के लिए जेसीबी लगाई गई है। जिसके जरिए प्रस्तावित मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए साफ सफाई शुरू कराई गई है। ताकि आउट तैयार करने में किसी तरह की दिक्कत न आए। क्योंकि इस दौरान परिसर में काफी झाड़ियां वगैरह उग आई थी।
इनके रहने से ले आऊट बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता। वहीं भवन निर्माण के लिए मिट्टी का परीक्षण भी किया जा रहा है। शनिवार को दिनभर परिसर में काम चला और भवन स्थल पर निर्माण कार्य कवायद शुरू हुई।