फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारियों को फांसी दो

Tue, 03 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर और लखनऊ में छात्राओं के साथ हुई दरिंदगी का जिले में तीखा विरोध हुआ है। चौकिया स्थित मान्यवर कांशीराम इंटरमीडिएट कालेज की छात्राओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर आए दिन छात्राओं की अस्मत पर उठते हाथों से लड़कियों को महफूज रखने की गुहार लगाई। छात्राओं ने कहा कि बलात्कारियों को फांसी दो और उनके वहशी पंजों से मासूमों को सुरक्षित रखने के लिए कारगर कदम उठाएं।
विज्ञापन


आबरू बचाने के लिए आजमगढ़ के बरदह में छत से कूदी जौनपुर की अगवा छात्रा का प्रकरण अखबार के जरिए जब छात्राओं तक पहुंची तो वे आग बबूल हो गईं। शीतला चौकिया स्थित मान्यवर कांशीराम इंटर कालेज की बड़ी संख्या में छात्राओं ने घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्राएं हमारी सुरक्षा करो, आखिर कब तक बहन बेटियां दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी, बलात्कारियों को फांसी दो... आदि नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रही थीं। कहा कि आज हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

हम कब तक जुल्म सहते रहेंगे। कहा कि पुलिस प्रशासन को इस दिशा में कारगर पहल करनी चाहिए, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। इससे बलात्कारियों का हौसला बढ़ रहा है। छात्राओं ने कहा कि ऐसे ही घटनाएं होती रहीं तो बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। छात्राओं ने लखनऊ में छात्रा के साथ शिक्षक के ही मुंह काला करने की घटना का खुलासा करने की मांग की। कहा कि यह गुरु-शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने वाला कृत्य है। इस मौके पर शिक्षिकाएं अंजली यादव, शबाना बानो, शिल्पा यादव, प्रीति, उपमा यादव, लीलावती मौर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें