फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही संवरता है बच्चों का भविष्य

Mon, 02 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंटर कालेज महरेंव पुरेव का सोमवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाए। बयालसी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है।
विज्ञापन


छात्रों को निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है। प्रबंधक इंदू प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक समर्पण भाव से शिक्षा देंगे तो उसका लाभ छात्रों को मिलेगा। कालेज के प्रधानाचार्य डा. जय सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर दान बहादुर सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, सरोज सिंह आदि मौजूद थे। संचालन पारस नाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें