फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज पर अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश में ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी बदलापुर को ज्ञापन सौंपकर चिंता जताई। कहा कि पिछले 25 दिनों के भीतर 100 से अधिक ब्राह्मणों की निर्मम हत्या हुई है। सब कुछ जानते हुए भी शासन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्यारों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है। ब्राह्मण परिवार के लोग हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रहपूर्वक यह मांग करता हैं कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। यदि हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो हम जनपद स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कांग्रेस नेता गौरव कमला सिंह सनी ने कहा कि हमारे संस्कार व संस्कृति में ब्राह्मण पूजनीय होते है। जिस प्रकार से विगत दिनों में निरंतर हो रही ब्राह्मणों की हत्या हुई वह निंदनीय है। इस मौके पर राकेश मिश्र,अंकित शुक्ला, सत्यम मिश्रा, कृष्णा तिवारी, विकास शुक्ला, दीपक शुक्ला, शुभम उपाध्याय ,संजोग शुक्ला, सत्यम शुक्ला, शिवम शुक्ला, गणेश शुक्ला ,अंकुश शुक्ला, संतोष शुक्ला दिव्यांशु शुक्ला, सचिन शुक्ला, आदि मौजूद रहे। आयोजक अंकित शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें