फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि कर्मचारी संघ ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। संविदा कर्मचारियों का विनियमितिकरण, अधिसंख्य पदों पर विनियमित कर्मचारियों के जीपीएफ कटौती, खाली पदों पर पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी संघ अपनी मांगों से संबोधित ज्ञापन लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए। कुलसचिव ने कर्मचारी संघ के ज्ञापन को लेने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी समस्या से शासन को अवगत करा दिया जाएगा। जिस पर कर्मचारी संघ ज्ञापन देकर शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट गए।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे काफी समय से लंबित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन दोनों हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। पूर्व में हुआ आंदोलन भी इसी शर्त पर स्थगित हुआ था कि छह मांगों को पूरा कर दिया जा रहा है, शेष छह मांगों को भी शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। कहा कि संविदा कर्मचारियों का विनियमितिकरण किया जाए, अधिसंख्य पदों पर विनियमित कर्मचारियों के जीपीएफ कटौती, एसीपीएफ पर कार्रवाई की जाए। खाली पदों पर पदोन्नति की जाए। इस मौके पर शारदा नंद उपाध्याय, उमाशंकर सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, अवधेश कुमार सिंह, बृजेश सिंह, राधेमोहन यादव, लालचंद्र, अखिलेश, शमशाद अली, शिवनरायण सिंह, रामजस मिश्रा, जगदंबा सिंह, सुरेश सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें