फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: परिसर में हॉल, पेयजल, सोलर लाइट, पाथवे, सीढि़यों का होगा निर्माण91.99 लाख रुपये से प्राचीन शिवालय का सुंदरीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। केराकत ब्लॉक के बेहड़ा ग्राम पंचायत स्थित शिवालय का सुंदरीकरण शुरू हो गया। सुंदरीकरण पर 91 लाख 99 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिसकी पहली किस्त 55 लाख जारी कर दी गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए हॉल, शौचालय, पाथवे समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। केराकत के बेहड़ा स्थित शिवालय में 98 साल पुराना शिव मंदिर है। सावन, मलमास एवं महाशिवरात्रि पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। अब इस मंदिर का पर्यटन के मद्देनजर जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराया जा रहा है। मंदिर परिसर में यात्री हॉल, पेयजल की सुविधा, सीढि़यां, पाथ-वे, बेंच, दो सोलर लाइट, रेलिंग साइनेज आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें