फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी को अब योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आधी आबादी (महिलाओं) को उनसे संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से हो जाएगी। आकांक्षा समिति की पहल पर आधी आबादी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी के लिए एक बुकलेट तैयार की जाएगी। ताकि आसानी से उन्हें उनसे संबंधित योजनाओं की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

सरकार आधी आबादी के लिए एक के बाद एक योजनाएं लागू करती है, लेकिन अधिकांश महिलाओं को योजनाओं की जानकारी ही नहीं हो पाती है। इससे उसका लाभ नहीं उठा पाती हैं। खास तौर से ग्रामीण महिलाओं को योजनाओं की जानकारी कम मिल पाती है। ऐसे में पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिचौलियों की भी कई बार मदद लेनी पड़ती है। जिससे वह आर्थिक शोषण का शिकार भी होती हैं। बहुत सी महिलाओं को प्रक्रियाओं की गलत जानकारी दे दी जाती है। जिससे वह सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हो जाती हैं। ऐसे में आकांक्षा समिति एक बुलेट तैयार कराने के लिए आगे आई है। समिति पहल करके एक ही बुकलेट में सरकार द्वारा संचालित महिलाओं के लिए सभी योजनाओं को शामिल कराएगी। फिर उसे महिला संगठनों, ग्राम प्रधानों आदि के माध्यम से महिलाओं तक पहुंचाएगी। समिति यह बुकलेट तैयार करने के लिए कुछ महिला संगठनों की मदद भी लेगी। इसके बाद रक्षाबंधन अथवा दीपावली जैसे मौके पर लांच करने की तैयारी है।
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अंकिता राज का कहना है कि अक्सर सुनने को मिलता है कि महिलाओं को खुद से जुड़ी योजनाओं की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं ले पाईं। ऐसे में हम प्रयास कर रहे हैं कि एक बुकलेट तैयार कराया जाए। ताकि सिर्फ महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की ही जानकारी हो। अगर हमारा प्रयास सफल रहा तो रक्षाबंधन या दीपावली तक बुकलेट लांच कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें