फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रहस्यमय बीमारी से आधा दर्जन मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। गोमती नदी तट पर स्थित सुतौली गांव में रहस्यमय बीमारी की चपेट में आकर तमाम मवेशी असामयिक काल के गाल में समा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से अधिक भैंस, गाय, बछड़े और बकरियां इस बीमारी की चपेट में आकर मर चुकी हैं। चिकित्सक इसे कुत्ता काटने से मौत बता रहे हैं। बीमारी की चपेट में आकर गांव निवासी ओमकार गौतम की दो भैंसें, जयनाथ गौतम की एक भैंस, हंसराज उर्फ शटरू की एक गाय और सागर गौतम का एक बछड़ा और दो बकरियां मर चुकी हैं। इनके पड़ोसी सूरज गौतम की एक भैंस रहस्यमय रोग की चपेट में है। पशुपालकों का कहना है कि बीमारी की चपेट में आते ही मवेशी सबसे पहले चारा-पानी छोड़ देते हैं। फिर वे खूंटा, दीवार और जमीन पर इतनी तेजी से सिर रगड़ने लगते हैं कि खून रिसने लगता है। इसके अलावा मवेशी बैठते ही उठ जाते हैं। अपनी जीभ लपलपाते रहते हैं। ऐसा करते हुए तीन से चार दिनों के भीतर उनकी मौत हो जाती है। इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर पशुपालकों में भय बना हुआ है। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी घनश्यामपुर डाॅ. टीएन ने बताया कि लक्षण के हिसाब से पशुओं की मौतें कुत्तों के काटने हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें