फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एसबीआई के फर्जी एफडी से की 85 लाख की ठगी

विज्ञापन
गिरफ्तार ठगी का आरोपी-अर्जुन चौहान। पुलिस विभाग
विज्ञापन
जफराबाद (जौनपुर)। इंटरनेट के जरिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एफडी के फर्जी पेपर तैयार कर 85 लाख की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महज हाईस्कूल तक पढ़ाने करने के बाद आरोपी ने इंटरनेट पर इस तरह की सामग्री सर्च करनी शुरू कर दी थी। उसने एसबीआई की जौनपुर मुख्य शाखा के नाम से एफडी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित से एक साल में धन दोगुना करने का लालच देकर 85 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। जफराबाद थानाक्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी कमला प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की। जफराबाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के मुताबिक शिकायतकर्ता ने लाइन बाजार थानाक्षेत्र के पचोखर चकराजेपुर गांव निवासी अर्जुन चौहान (29) पर आरोप लगाया कि अर्जुन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक साल में दोगुना करने का लालच देकर उससे 85 लाख रुपये ले लिए। ये रकम उन्होंने खेत बेचकर यूनियन बैंक में रखे थे। रुपये लेने की रसीद मांगा तो अर्जुन चौहान ने सिविल लाइन एसबीआई बैंक जौनपुर के मुख्य शाखा का कूटरचित और फर्जी एफडी बांड दे दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हौज तिराहे के पास से आरोपी अर्जुन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि उसने हाईस्कूल तक की पढ़ाई की है। इंटरनेट के माध्यम से उसने स्टेट बैंक आफ इंडिया की एफडी आदि प्रपत्र सर्च कर तैयार किया। अभी पता लगाया जा रहा है कि कहीं और लोगों के साथ तो उसने ऐसा नहीं किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अर्जुन ने यह षड्यंत्र उसने अपने परिचित शहर कोतवाली क्षेत्र के अहमद खां मंडी (जौनपुर-मिर्जापुर रोड) निवासी इस्माइल अहमद के साथ मिलकर किया। उसने सर्च किए गए प्रपत्रों के आधार पर इस्माइल अहमद के कंप्यूटर से 85 लाख रुपये के बदले में फर्जी एफडी बनवाकर कमला प्रसाद चौहान को दे दी। थानाथ्यक्ष ने बताया कि अर्जुन ने पूछताछ में बताया कि उसे कमला प्रसाद चौहान की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की जानकारी हो गई थी। वह गिरफ्तारी की डर से मंगलवार को मुंबई भागने वाला था लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें