फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान प्रकाश सिंह ने मंदिर के लिए समर्पित किया एक करोड का चेक

विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए रूपये एक करोड़ की धनराशि का चेक देते समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समाज सेवा और उद्यमी ज्ञान प्रकाश सिंह ने एक करोड़ की समर्पण राशि रविवार को गोधना स्थित अपने आवास पर प्रांत प्रचारक रमेश को सौंपा।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह प्रभु राम मंदिर निर्माण में दिल से सहयोग राशि समर्पित किया। उससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह धन संग्रह नहीं है, यह जनसंग्रह है। यह हर व्यक्ति को प्रभुराम से जोड़ने का अनुष्ठान है। महलों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले हर इंसान प्रभु राम मंदिर निर्माण में अपना कुछ न कुछ अंशदान करने के लिए लालायित है। यह राष्ट्र मंदिर है। पूरा देश एक जुट होकर अपना गौरव महसूस कर रहा है। इससे पहले वह 21 लाख 11 हजार 111 की राशि समर्पित कर चुके हैं। इस मौके पर काशी प्रांत कार्यवाह मुरलीपाल, जगदीश, जिला अभियान प्रमुख डॉ. राकेश चंद्र दुबे, मनोज, दिनेश, शिव प्रकाश, माउंट लिट्राजी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह, राजेश सिंह, शिवा रघुवंशी आदि मौजूद रहे। गभिरन: क्षेत्र के पटैला बाजार में विहिप की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। पटैला बाजार श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। खंड संघ चालक सुरेंद्र सिंह, प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, राजकुमार निगम, बंशबहादुर पाल, बसंत मौर्य,अशोक निगम, केशव तिवारी, अन्नू दुबे,मुकेश मिश्र, आशीष शुक्ला, संदीप गुप्ता, विकाश रंजन, आशुतोष तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें