खेतासराय। परिषदीय स्कूलों में अवस्थापना सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक रविवार को दोपहर सोंधी ब्लॉक परिसर में सीडीओ अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में म्पन्न हुई । काम में लापरवाही बरतने की शिकायत पर ताखा पूरब, छबवां समेत छह गांवों का काम देख रहे ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मीचंद को निलंबित कर दिया गया। कई स्कूलों में सुविधा में कमी की शिकायत पर सीडीओ ने जल्द पूरा करने का सचिवों को निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि से परिषदीय स्कूलों को आधार भूत सुविधाओं के उपलब्ध कराने के लिए यह योजना संचालित की जा रही है । कुछ स्कूलों में दिव्यांग शौचालय न बनने, की शिकायत पर संबधित सचिवों को कड़ी फटकार लगाई। शाहापुर में प्रधान का सहयोग न मिलने की शिकायत पर प्रधान से रिकवरी का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाए। सीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि काम में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध शख्त कार्यवाही होगी। बैठक में डीपीआरओ संतोष कुमार, बीडीओ अनुराग राय, बीईओ राजीव कुमार यादव, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव समेत सभी पंचायत सचिव व प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।