जौनपुर। गुरु पूर्णिमा का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले ही आश्रमों में साफ सफाई के साथ हवन पूजन के लिए कार्यक्रम तय कर लिया गया। आश्रमों को भव्य रूप से सजाया गया है।
नगर के वन विहार रोड स्थित भगवान अवधूत राम आश्रम में शनिवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 6.30 बाबा की आरती के साथ हवन पूजन होगा। इसके बाद सफल योगि का पाठ भक्त करेंगे। पूजन व आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आश्रम के पुजारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बाबा का आदेश है कि जो जहां वह वहीं गुरु पूर्णिमा मनाएंगे। इस लिए इसी आश्रम पर सभी श्रद्धालु दर्शन पूजन करेंगे। शहर के उर्दू बाजार स्थित बाबा बारीनाथ मठ में भी कोविड का पालन करते हुए गुरू पूजन किया जाएगा। भक्तों से भीड़ नहीं लगाने लगाने की अपील की गई है।
बक्शा: क्षेत्र के हैदरपुर गांव में स्थित देवरहा बालक बाबा महाराज आश्रम पर शनिवार को आयोजित होने वाला गुरु पूर्णिमा महोत्सव कोविड को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। आश्रम के प्रबंधक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने बताया कि भक्तगण, साधु-संत जनों से आग्रह है कि शनिवार को अपने-अपने घरों में रहकर पूजा करें।