फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष , लाठी-डंडे से हमले में किसान की मौत, एक घायल

Tue, 01 Jun 2021 02:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को  दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट में एक ही पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर फोर्स मौजूद है। 
विज्ञापन
मौके पर खड़ा ट्रैक्टर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घटना नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव की है। घटना से गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स मौके तैनात है।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस से नाराजगी भी जताई। उत्तरपट्टी गांव निवासी शिवधारी शुक्ल खेती करते हैं। उनका एक जमीन को लेकर पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर मिट्टी गिराने को लेकर तीन दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था।

मंगलवार को फिर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। इसमें शिवधारी शुक्ल उर्फ कलर (55) और प्रदीप शुक्ल (40) को गंभीर चोट आई। आनन-फानन दोनों को रामनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने पर परिजन वाराणसी ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही शिवधारी शुक्ल की मौत हो गई। वहीं प्रदीप शुक्ल की भी हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें