फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड : धरने पर बैठे वीआईपी जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे वीआईपी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत निषाद को लाइन बाजार पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उन पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। उसी मामले में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आजाद बिंद की एक मई को बरात ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में आजाद की बहन सौम्या ने 18 जून से धरना शुरू किया। धरने में समर्थन देने वालों में वीआईपी के जिलाध्यक्ष भी शामिल थे। जिन्हें पुलिस दूसरे मामले में गिरफ्तार करके लाइन बाजार थाने गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रही है। वहीं, एसओ चंदवक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सौम्या बिंद ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें