फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मड़ियाहूं थाने के तीन सिपाहियों समेत छह लोगों पर कोर्ट में वाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मड़ियाहूं थाने के तीन सिपाहियों सहित छह लोगों पर वाद दर्ज किया है। यह कार्रवाई मोकलपुर निवासी रवींद्र नाथ सिंह के प्रार्थना पत्र पर हुई है। रुपये छीनने और धमकी देने का आरोप है। मामले की सुनवाई के लिए 25 जून की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

रवींद्र नाथ सिंह ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 जून 2026 को शाम करीब छह बजे उनकी दुकान पर जयंत, पुनीत और अखिलेश आए थे। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने गाली-गलौज की। बाद में आरोपियों ने मड़ियाहूं थाने के सिपाही अनुज सिंह और दो अज्ञात सिपाहियों को पैसे देकर बुलाया। सिपाहियों ने बिना किसी आदेश के रवींद्र नाथ सिंह को थाने ले जाने का प्रयास किया।
उस समय रवींद्र के पास सरिया खरीदने के लिए 1.63 लाख रुपये थे, जो सिपाहियों ने छीन लिए। उन्होंने धमकी दी कि शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। वादी रवींद्र नाथ सिंह ने इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वाद दर्ज किया है। कोर्ट ने थानाध्यक्ष मड़ियाहूं से इस संबंध में आख्या भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें