फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिसंबर में हल्दी से जंगीपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार के मांझी तक निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को दिसंबर तक तैयार करना था लेकिन बाढ़ व बारिश के कारण कार्य पूर्ण होता नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में एनएचआई दिसंबर में हल्दी तक दिसंबर में इसी चालू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

दो महीने पहले एनएचआई फेफना तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को चालू करने की योजना में था। वर्तमान समय में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बलिया के लोगों को 50 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में फेफना से भी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर चढ़ने की व्यवस्था होगी। शहर से 14 किमी पर ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मिल जाएगा, जिससे लोगों की यात्रा काफी आसान हो जाएगी।
गाजीपुर से मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह 132 किमी लंबा फोर-लेन एक्सप्रेसवे गाजीपुर के जंगीपुर से शुरू होकर बलिया के मांझी घाट तक जाएगा और बक्सर के लिए एक अतिरिक्त 17 किमी का रास्ता भी जोड़ेगा। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में गंगा नदी में कई बार आने से कार्य में बाधा पहुंची थी। दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके चालू होने से लखनऊ जाने वालों की करीब एक घंटे का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें