फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा अनुदान का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा के सहायक विकास अधिकारी कृषि चंद्रिका यादव ने बताया कि राजकीय बीज गोदाम पर उपलब्ध धान का बीज खरीदने वाले किसानों को अनुदान की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। पहले किसानों को गोदाम पर पूरा पैसा जमा करके बीज प्राप्त करना होगा। इसका लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड और बैंक पासबुक लाना होगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसानों की जितनी जमीन दर्ज है, उसी के आधार पर प्रति हेक्टेयर तीस किलो बीज दिया जाएगा। बीज वितरण की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें