फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में भी असलहा लेकर घूम रहे बदमाश, शिक्षक समेत तीन की बाइक लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना कर्फ्यू में भी बदमाश असलहा लेकर घूम रहे हैं। मंगलवार की देर शाम बक्शा, बदलापुर और केराकत कोतवाली क्षेत्र में बदमाश एक चिकित्सक समेत तीन लोगों से असलहे के बल पर बाइक लूटकर फरार हो गए। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के नाभीपुर गांव निवासी रविशंकर मिश्र पुत्र स्व ओंकार नाथ मिश्र पड़ोस के इंद्रदेव मिश्र की बाइक लेकर मंगलवार शाम करीब आठ बजे सुजानगंज अपने मामा के घर से लौट रहे थे । वह जैसे ही सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के नवनिर्मित हाईवे पर साढापुर गांव के समीप पहुंचा था कि एक मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए उसकी बाइक रोककर उस पर हमला कर दिए। शिक्षक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और असलहे के बल पर बाइक लूटकर फरार हो गए। उधर केराकत कोतवाली क्षेत्र अमिहित नहर पुलिया के पास मंगलवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशो ने सरकी निवासी डॉ श्यामनारायन को असलहे से आतंकित कर बाइक लूट लिया। वह मंगलवार की रात 11 बजे देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ौली से अपना दवाखानी बंद कर बाइक बाइक से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंचे सीओ केराकत शुभम तोडी, सरकी चौकी की पुलिस व कोतवाली केराकत पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। उधर बक्शा: थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक से तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। मोहम्मदपुर गांव निवासी अली मुर्तजा नौपेड़वा स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर घर लौट रहे थे। शाम को करीब साढ़े आठ बेजे जैसे ही गांव के निकट फोरलेन पर पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और असलहे के बल पर बाइक लूटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक अली मुर्तजा बाइक हाईवे के किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए सड़क से नीचे उतरे थे। वह लौटकर सड़क पर आए तो बाइक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें