सुइथाकलां। सरपतहां क्षेत्र के लालापुर गांव में रविवार की रात जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे दबंगों को रोकने गये दादा राम अवध और पोते राजेश को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार कथित तौर पर अनुसूचित वर्ग के राम अवध (80) की जमीन पर बगल गांव के दबंगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जानकारी होने पर वह अपने पोते राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच कर विरोध जताने लगा। इस पर दबंग किस्म के उक्त लोग लाठी-डंडे से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया,वहां चिकित्सक द्वारा दोनों का उपचार किया गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, मुकदमा दर्ज करके दोनों पक्षों के लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है।