मुंगराबादशाहपुर में हनुमान दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की तरफ से भगवान श्रीराम और माता सीता की आकर्षक झाँकी निकाली गई। शोभा यात्रा गल्ला मण्डी साहबगंज से निकलकर समूचे नगर में भ्रमण कराई गयी। इससे पहले संासद डा. केपी सिंह ने भरत मिलाप रोशनी कमेटियों राम दल, हनुमान दल व भरत दल की झांकी समारोह का उद्घाटन किया।
भाजपा नेता व पूर्व सभासद कामता केशरी सहित कमेटी के अध्यक्ष राजीव केशरी ने राम रथ का पूजा अर्चना की। आरती उतारकर रथ को रवाना किया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। शोभा यात्रा में शामिल लोग नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। भगवान राम व हनुमान जी के जयकारे से नगर गूंज उठा।
भगवान राम सीता की जगह-जगह आरती उतारी गई। रथ के आगे-आगे हनुमान जी की आकर्षण झांकी चल रही थी। मुख्य रूप से अध्यक्ष राजीव केशरी, राजकुमार केशरी, राजेश श्रीवास्तव, नीरज मोदनवाल, प्रमोद गुप्त, गुरु प्रसाद जायसवाल, धर्मराज जायसवाल, शनी जायसवाल, पोपट जायसवाल, आकाश, अशोक कुमार केशरी, सुधीर साहू, चन्दन मोदनवाल, प्रमोद गुप्ता आदि लोग थे।