फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही छाया घ्ाना कोहरा

Wed, 09 Dec 2015 12:54 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बिगड़ता जा रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को भी धूप नहीं निकली। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। शाम होते ही कोहरे की मोटी चादर तन गई। घने कोहरे के चलते यातायात पर बुरा असर पड़ा। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन


 रात्रि कालीन रोडवेज  बसों के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। सुबह दफ्तर पहुंचने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान तो सोमवार के मुकाबले बराबर ही रहा जबकि

न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे के चलते कई ट्रेनें देर से चल रही हैं। रोडवेज
विज्ञापन


रात्रिकालीन बसें भी विलंब से चल रही हैं। पिछले दो तीन दिनों से ठंड बढ़ी है। इस बीच मंगलवार को मौसम में काफी बदलाव दिखा। सुबह सुबह गांव से लेकर शहर तक कोहरे के आगोश में रहा। दिन चढ़ता गया और कोहरा यथावत रहा।

शाम ढलते ही कोहरा बढ़ने से सड़कों पर फर्राटे भरने वाले वाहनों की रफ्तार कम होने लगी। इसके चलते सर्दी का असर भी बढ़ने लगा। मौसम में ठंडक घुलने के साथ ही लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी। सुबह लोग जहां देर से दफ्तर
विज्ञापन


पहुंचे वहीं शाम को घर जाने के लिए सभी को जल्दी थी। बाजार में गर्म पकवान की दूकानों पर भीड़ देखी गई। सुबह लोग अलाव से चिपके रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें