फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में शिथिलता बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष दुबे को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने शुक्रवार को कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। संतोष कुमार दुबे महाराजगंज ब्लॉक में रहते हुए ढेमा ग्राम पंचायत में शौचालय का आधा अधूरा निर्माण कराया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने ढेमा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पाया था कि ग्राम पंचायत में शौचालय का निर्माण आधा अधूरा किया गया है। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत डिप्टी डायरेक्टर से भी की थी। ग्रामपंचायत अधिकारी संतोष दुबे का स्थानांतरण तीन माह पूर्व बदलापुर ब्लाक में कर दिया गया है। उन्होंने अभी तक स्थानांतरण हो जाने के बावजूद ढेमा ग्राम पंचायत का कार्यभार संबंधित पंचायत सेक्रेटरी को नहीं दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि लापरवाही और शिथिलता के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें