फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, पूविवि के दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Mon, 15 Feb 2021 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय भ्रमण पर सोमवार को जौनपुर पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह, एफपीओ और स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक की। वह करीब 24 घंटे तक जिले में रहेंगी।

विज्ञापन


मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) के दीक्षांत समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। विवि परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

राज्यपाल ने कृषक उत्पादन संगठन और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक करने के बाद टीबी रोग से ग्रसित बच्चों को गोंद लेने वाली संस्थाओं व रेड क्रॉस सोसायटी के साथ बैठक में शामिल होंगी। 16 फरवरी को वह सुबह वह विवि परिसर में स्थापित महात्मा गांधी और वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण के बाद कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन पहुंचेंगी। यहां महराजा सुहेलदेव के प्रतिमा अनावरण समारोह में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगी। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे फिर से विवि पहुंचेंगी और साढ़े 12 बजे से होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें