फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों का सरकार सहारा बनेगी। उन बच्चों की परवरिश में भी मदद की जाएगी, जिनके माता-पिता कोविड संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और देखभाल करने वाला कोई नहीं है। शासन के निर्देश पर ऐसे सभी बच्चों का आंकड़ा जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित व अनाथ हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चों की पहचान कर सूची तैयार करने को कहा है, जिसे 15 मई तक निदेशक, महिला कल्याण और राज्य बाल संरक्षण आयोग को भेजने का निर्देश दिया है। ताकि ऐसे बच्चों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। इसके लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गठित निगरानी समितियों की मदद लेने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में गठित ग्राम बाल संरक्षण समितियों, विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाइल्ड लाइन (1098) और जिला बाल संरक्षण इकाई से भी जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। सूची जिला प्रोबेशन अधिकारी व बाल कल्याण समिति को तत्काल मुहैया कराई जाएगी। 24 घंटे के अन्दर बाल कल्याण समिति के समक्ष ऐसे बच्चों को प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें