जौनपुर। हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने और परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपा।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि हाथरस में हुई इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने योगी सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार की पहरेदारी, बिना परिवार की सहमति के शव जलाना, सबूत नष्ट करना, पुलिस प्रशासन के सामने क्षेत्र के विशेष जाति के दबंग लोगों की ओर से पीड़ित परिवार को खुलेआम धमकाने से स्पष्ट है कि योगी सरकार मे पीड़ित परिवार सुरक्षित नहीं है। लिहाजा परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा देते हुए सीबीआई जांच किसी सीटिंग जज की निगरानी में हो। केस को गैर भाजपा शासित राज्य में ट्रांसफर किया जाए। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार वर्मा, आलोक राजभर, बंटी अग्रहरि, राहुल कुशवाहा, विशाल यादव आदि शामिल रहे।