फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करे सरकार : संदीप सिंह

विज्ञापन
जलालपुर के बयालसी इंटर कॉलेज मैदान में अति पिछड़ा अधिकार महा रैली। स्रोत-संवाद - फोटो : जेतवन परिसर में सभा के दौरान मौजूद अनुयायी।
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर चौराहे पर स्थित बयालसी इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को अति पिछड़ा अधिकार महारैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह ने समाज के अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र में जस्टिस रोहिणी आयोग और उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े और जटिल मुद्दों को सुलझाने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरक्षण के भीतर वर्गीकरण की मांग इसी सरकार के कार्यकाल में पूरी होगी। भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद ने साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भूमि अधिकार को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने का एलान किया। राष्ट्र उदय पार्टी के अध्यक्ष बाबूराम पाल ने अन्य दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जातिवादी पार्टियां सत्ता पाते ही अपने समाज के अधिकारों को भूल जाती हैं, जिसके कारण अति पिछड़ों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। वहीं, ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सुरक्षा को समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। संचालन अशोक बिंद ने किया। कार्यक्रम में रमेश बिंद, जितेंद्र सिंह, अशोक चौहान, सभाजीत विश्वकर्मा, पारस चौधरी व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें