फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की थाली में आएगी सरकारी दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लॉक डाउन के कारण बेहाल गरीबों को निशुल्क चावल देने के बाद अब सरकार उन्हें दाल भी देने जा रही है। एक मई से जिले में दाल का वितरण आरंभ होगा। प्रत्येक कार्डधारक को एक किलो दाल की मात्रा निशुल्क दी जाएगी। इसके लिए शासन ने आठ लाख किलो दाल का आवंटन कर दिया है। कोटे की दुकानों से दाल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

लॉक डाउन होने के बाद से गरीबों, असहायों, दिहाड़ी मजदूरों के भरण-पोषण की समस्या के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इसके तहत पहले अंत्योदय कार्डधारकों के साथ श्रमिक के रुप में पंजीकृत पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। 15 अप्रैल के बाद से प्रत्येक कार्ड पर प्रति यूनिट की दर से पांच किलो चावल का वितरण किया जा रहा है। यह क्रम 26 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद कार्डधारकों को दाल भी देने की तैयारी है। प्रत्येक कार्डधारक को एक किलो अरहर ही दाल दी जाएगी। जिले में कुल 792612 राशन कार्डधारक हैं। इसके अनुसार जिले में आठ लाख किलो दाल का आवंटन किया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन से आवंटन हो चुका है। कोटे की दुकानों से दाल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। सभी कार्डधारक एक मई से दुकानों पर उपस्थित होकर ई-पॉस सिस्टम के जरिए अपने हिस्से की दाल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें