फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 34 राइस मिलाें पर होगी सरकारी धान की कुटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में धान की खरीद चल रही है। 16 लाख क्विंटल लक्ष्य के मुकाबले अब तक सात लाख 19 हजार 581 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। क्रय केंद्रों से धान को राइस मिलों पर भेजा जा रहा है। वित्तीय वर्ष में धान की कुटाई के लिए 34 राइस मिलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ अमित द्विवेदी ने बताया कि फोर्टिफाइड राइस में आयरन, फोलिक एसिड और बी-12 होते हैं। मिल संचालकों को फोर्टिफाइड ब्लेंडर लगवाने के निर्देश दिए गए थे। जिन मिलों ने लगाया है, उनका चयन किया गया है। धान की कुटाई कर अब उसे गोदाम में भेजा जा रहा है। किसान किसी भी साइबर कैफे पर जाकर या खुद से खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं, जो किसान पूर्व के सत्र में पंजीकरण करवा चुके हैं, उनके लिए नवीनीकरण का विकल्प होगा। यूपी किसान मित्र एप डाउनलोड कर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें