त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मृत कार्मिकों की सूची शासन स्तर से जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक चुनाव के एक माह की अवधि के भीतर जिले के 43 लोगों की मौत कोरोना से होने की बात सामने आई है। इनमें अकेले बेसिक शिक्षा विभाग से 30 शिक्षक कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें अनुग्रह धनराशि के लिए पात्र माना गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग से हरि मोहन मिश्रा, भृगुनाथ प्रसाद, दयाराम यादव, चंद्रप्रभा मौर्य, बलिराम, अमर बहादुर, किशन कुमार नागर, जितेंद्र सिंह, काली प्रसाद, कमलेश कुमार पटेल, कल्याणी अग्रहरि, कामता प्रसाद यादव, जय सिंह, मोहम्मद मुफीद आलम, पूनम सिंह, प्रमोद कुमार यादव, सूर्य प्रकाश मिश्रा, विष्णु सहाय, विजय कुमार मौर्य, उर्मिला यादव, उषा सिंह, रामलाल, रंजना मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार गौतम, राज बहादुर यादव, राज कुमार, पुष्पा सिंह, शिव शंकर, सीमा सिंह हैं। इसी तरह भारतीय बीमा निगम से राम सकल सरोज, होमगार्ड्स विभाग से राम लखन सिंह, ग्राम्य विकास विभाग से ब्रम्हानंद,उच्च शिक्षा से विनोद कुमार शर्मा, संजय कुमार मिश्रा, माध्यमिक शिक्षा से अर विंद कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, लोक निर्माण विभाग से अनिल चतुर्वेदी, महेंद्र कुमार फरिदवार, अल्पसंख्यक विभाग से आस मोहम्मद खान, सब्बीर अहमद, लघु सिंचाई से मोहम्मद मासूक अंसारी, सिंचाई विभाग से जितेंद्र कुमार राय का नाम शामिल है।