फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान तमंचे से चली गोली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के अमावाकला गांव के पास मंगलवार की रात ट्रायल के दौरान तमंचे से चली गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से बुधवार की शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावाकलां गांव के तीन युवक मंगलवार की रात सड़क किनारे तमंचे का ट्रायल कर रहे थे। उसी दौरान तमंचे से अचानक गोली चल गई जो पास में खड़े शिवम दुबे (22) पुत्र अनिल दुबे के सीने में लग गई। घायल शिवम को लेकर उसके दोनों साथी राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने रात में ही गांव में पहुंचकर छानबीन की। सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि गांव के युवक आपस में ही तमंचा देख रहे थे। उसी दौरान तमंचे से फायर हो गया और गोली शिवम के सीने में लगी। जिससे वह घायल हो गया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई गई है। परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है कि आखिर इन युवकों के पास तमंचा कहां से आया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें