फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोरखपुर का युवक पुलिस की गिरफ्त में, कॉल रिकॉर्डिंग ने खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ फोन पर अभद्रता और उत्पीड़न करने के आरोप में एक युवक को सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोरखपुर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में पाबंद किया है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 22 अप्रैल को एक अज्ञात नंबर से उसे फोन आया था। कॉल करने वाले ने उसके साथ न केवल अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, बल्कि अश्लील टिप्पणियां कर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए और व्हाट्सएप चैट व कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने तकनीकी टीम की मदद से नंबर ट्रेस करवाया। सर्विलांस और अन्य तकनीकी जांच के जरिए पुलिस आरोपी अभिषेक तक पहुंचने में सफल रही। रविवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और मोबाइल नंबर के आधार पर अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें